दिल्ली मंदिर निर्देशिका
सभा और उससे जुड़े समुदायों द्वारा सेवित दिल्ली भर के सनातन धर्म मंदिर।
सभा और उससे जुड़े समुदायों द्वारा सेवित दिल्ली भर के सनातन धर्म मंदिर।
ई-ब्लॉक, कालकाजी
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कालकाजी, दिल्ली, लगभग 700 वर्ग फीट में फैला एक प्राचीन और पूज्यनीय मंदिर है, जिसकी स्थापना सन 1958 में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा की गई थी। यह मंदिर केवल पूजा-पाठ का स्थान नहीं, बल्कि समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं: निःशुल्क चैरिटेबल डिस्पेंसरी, जहाँ जनरल फिजीशियन, डेंटिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट और होम्योपैथी चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध हैं; तथा विवाह सेवा केंद्र, जो हर रविवार सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक, योग्य वर-वधु की जानकारी हेतु पूर्णतः निःशुल्क सेवा प्रदान करता है। भव्य रूप से मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार: यहाँ हर वर्ष राम नवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली, महाशिवरात्रि और अन्य प्रमुख हिंदू पर्व पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। भजन-कीर्तन, झांकियाँ, प्रवचन और भंडारों का आयोजन इस मंदिर की विशेषता है। आरती एवं दर्शन समय — सुबह: 5:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (आरती समय 5:50 सुबह)। शाम: 4:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक (आरती समय शाम 7:00 बजे)। यह मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा, सेवा और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं का सप्रेम स्वागत है।
स्थापना: 1958
मुख्य मार्ग, ई-ब्लॉक, कालकाजी, नई दिल्ली — 110019