श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा का प्रतीक चिन्हश्री सनातन धर्मप्रतिनिधि सभा
समाज के लिए

स्वावलम्बी भारत — कौशल प्रशिक्षण

श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा स्वावलम्बी भारत — समर्थ भारत बनाने हेतु "समर्थ भारत प्रशिक्षण केंद्र" के साथ मिलकर देश के नौजवानों को प्रशिक्षण दिलवा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार में सहयोग के अवसर प्रदान कराना है।

मान्यता एवं लाभ

यह प्रशिक्षण भारत सरकार के उपक्रम खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) से मान्यता प्राप्त है। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र भी दिया जाता है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम (PMEGP) के अंतर्गत २५ लाख रूपये तक का लोन स्वरोजगार प्रारम्भ करने हेतु दिया जाता है।

पाठ्यक्रम

  1. 1ए.सी. एवं रेफ्रिजरेटर (पुरुष) — 1 महीना
  2. 2घरेलू उपकरण तकनीशियन (पुरुष) — 3 महीना
  3. 3जी.एस.टी. एवं टैली (पुरुष-महिला) — 2 महीना
  4. 4ब्यूटिशियन (महिला) — 3 महीना
  5. 5स्मार्ट फ़ोन तकनीशियन (पुरुष) — 3 महीना
  6. 6फैशन डिजाइनिंग (महिला) — 6 महीना
  7. 7कंप्यूटर प्रशिक्षण (पुरुष-महिला)

यह प्रशिक्षण बहुत ही मामूली कॉस्ट पर दी जाती है।

अधिक जानकारी हेतु श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के कार्यालय से संपर्क करें।

पूछताछ करनी है? हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़ें