श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा का प्रतीक चिन्हश्री सनातन धर्मप्रतिनिधि सभा

श्री गोपाल की आरती

आरती जुगल किशोर की कीजै,राधे धन न्यौछावर कीजै। रवि शशि कोटि बदन की शोभा,ताहि निरखि मेरा मन लोभा॥

गौर श्याम मुख निरखत रीझै,प्रभु को स्वरुप नयन भर पीजै। कंचन थार कपूर की बाती,हरि आये निर्मल भई छाती॥

फूलन की सेज फूलन की माला,रतन सिंहासन बैठे नन्दलाला। मोर मुकुट कर मुरली सोहै,नटवर वेष देखि मन मोहै॥

आधा नील पीत पटसारी,कुञ्ज बिहारी गिरिवरधारी। श्री पुरुषोत्तम गिरवरधारी,आरती करें सकल ब्रजनारी॥

नन्द लाला वृषभानु किशोरी,परमानन्द स्वामी अविचल जोरी। आरती जुगल किशोर की कीजै,राधे धन न्यौछावर कीजै॥

पूछताछ करनी है? हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़ें